सोमवार, 8 अगस्त 2016

क्या है 15 अगस्त का " फ्लैग कोड ऑफ़ इंडिया "




क्या है 15 अगस्त का " फ्लैग कोड ऑफ़ इंडिया "

हेल्लो दोस्तों ,

जैसा कि आप सब जानते है की बहुत जल्द 15 अगस्त आने वाला है आज ही के दिन मतलब की 15 अगस्त की बीच की रात को हमारा देश आजाद हो गया था। आज हम इसको हर्स और उल्लाश के साथ मनाते है। इस दिन के लिए ना जाने कितने लोग सहीद हुए और ना जाने कितने लोगो ने अपने सीने में गोली खायी। तो हमारा भी ये फर्ज बनता है की हम अपने देश के लिए कुछ करते रहे और इस दिन को अपने हृदय से स्वागत करते रहे। 


तो आइये " जय  हिन्द  " करते है अपने सहीदो के लिए अपने इस दिन के लिए अपने देश के लिए। आज आप को इसके बारे में जानकारी देने से पहले मैं आप सब को अपने दिल की गहराईयो से एक बार  " जय  हिन्द  " बोलना चाहु गा। और आप से भी यही बोलने के लिए आशा करता हु। 

तो आइये आते है अपने " जय  हिन्द  " पोइन्ट पर  

शायद ही आप जानते हो हमारे देश में  " फ्लैग कोड ऑफ़ इंडिया " नाम का एक कानून है इसके अंतर्गत हमको हमारा राष्ट्रीय ध्वज कैसे फहराया जाये और उसको कैसे रक्खा जाये इसके बारे में बतलाया गया है। और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बारे में और भी बहुत नियम है जो इसके अंतर्गत आते है और जिनके बारे में हमको और आप को अधिक जानकारी नहीं है तो आईये जानते है वो कानून क्या है।

इसमें जो क़ानून है अगर उसके विपरीत कोई काम करता है या गलत तरीके से तिरंगे को फहराता है तो उनको जेल तक हो सकती है जिसकी अवधि तीन साल तक की जा सकती है और उसको जुरमाना भी भरना पड़ सकता है या दोनों हो सकते है

हमारा प्यारा तिरंगा कॉटन सिल्क या फिर खादी का ही होना चहिये इसके अलावा किसी दूसरी वस्तू का नहीं होना चहिये। कुछ लोग प्लास्टिक का भी बनाते है लेकिन वो गलत  करते है। ऐसा करने पर उनको सजा भी हो सकती है।

हमारा प्यारा तिरंगा तब नहीं फहराया जा सकता है जब वो कटा या फटा या किशी भी तरह से छतिग्रस्थ हो। अगर कोई ऐसा करता है तो वो गलत  करता  है। ऐसा करने पर उनको सजा भी हो सकती है।

हमारा प्यारा तिरंगा का निर्माण रेक्टएंगल सेव में ही होगा जिसका अनुपात 3 :2  में ही होना चाहिए अगर कोई ऐसा नहीं  करता है तो वो गलत  करता  है। ऐसा ना  करने पर उनको सजा भी हो सकती है।

हमारा प्यारा तिरंगा का इस्तेमाल किसी भी तरह के सजावट के संमान में या यूनिफार्म में नहीं होना चहिये नहीं तो आप को सजा  हो सकती है।

हमारा प्यारा तिरंगे के ऊपर कुछ भी लिखना या कुछ भी बनाना गैर क़ानूनी है अगर कोई ऐसा करता है तो वो गलत  करता  है। ऐसा करने पर उनको सजा भी हो सकती है।

हमारा प्यारा तिरंगे का उपयोग किशी बिल्डिंग को ढ़कने  या गाड़ी के पीछे या प्लेन में नहीं किया जा सकता है
ऐसा करने पर उनको सजा भी हो सकती है।

हमारा प्यारा तिरंगे को कभी भी जमीन पर नहीं छुना चहिये फिर कारण कोई भी हो। अगर कोई ऐसा करता है तो वो गलत  करता  है। ऐसा करने पर उनको सजा भी हो सकती है।

अगर हमारा प्यारा तिरंगा फट जाये या मैला हो जाये तो उसको किसी एकांत में पूरा नस्ट कर देना चहिये। और अगर कोई भी राष्ट्रीय शोक है तो ही हमारे  प्यारे  तिरंगे को आधा झुकाया जाता है। और किसी दूसरे झण्डे को हमारे  प्यारे तिरंगे के बराबर या उससे ऊँचा नहीं लगाया जा सकता है। 

तो दोस्तों आप समझ गए होंगे की हमारा प्यारा तिरंगा हमारे लिए और हमारे देश के लिए कितना महान है ये हमारी एक छोटी सी कोशिस थी आप को 15 अगस्त के बारे में और अपने प्यारे तिरंगे के बारे में इसमें अगर किसी भी तरह की गलती हुईं हो तो आप उसको ठीक करने के लिए हमको कमेंट बॉक्स में बताये और हमारी उस गलती को छमा करने की कृपा करे। 

तो दोस्तों एक बार फिर से " जय हिन्द "

आप  का अपना 


अमन मस्ताना कटियार



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Mai Aap Ki Madad Business Startup Karne ,Tally Ki Jankari Karne, or Entertainment ,Karne Me Karu Ga Agar Aap ko Koi Comment Karna Hai To Neeche Box Me Comment Kare

All Papuler Blog's